जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ चार लोगों ने 18 जून को दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला का आरोप है कि वह काम की तलाश में थी।
गांव के सोनू गौतम, खेतासराय थाना क्षेत्र के कलापुर गांव निवासी जतन गौतम और खुटहन थाना क्षेत्र के ताजूपुर गांव के विकास और राजमणि उसके घर आए। और काम दिलाने की बात किए। इन लोगों का अक्सर घर पर आना जाना था। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अत्यंत गरीब है। उसने उन लोगों से कहा कि उसे किसी ईंट भट्टा पर काम दिलवा दें। 18 जून को काम दिलाने के बहाने उसे लिवाकर ताजूपुर गांव आये। शाम होने पर उसे एक सुनसान भवन पर लेजाकर छेड़छाड़ करने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। वह जान की परवाह किए बगैर शोरगुल करने लगी। जिससे चारों उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें