आजमगढ़। नाबालिग से से जबरन बात एवं अश्लील चैट करने वाले 02 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वादी द्वारा तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों राजन कश्यप पुत्र सनातन कश्यप ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ अमन कश्यप पुत्र रविन्द कश्यप ग्राम सद्दोपुर करहाँ थाना मुहम्दाबाद गोहना जनपद मऊ द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को जबरन बात करने का दबाव बना रहा है व अश्लील चैट किया जा रहा है तथा आठ लाख रुपये की माँग की गयी। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया।
मेंहनाजपुर थाने के उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों राजन कश्यप पुत्र सनातन कश्यप ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ अमन कश्यप पुत्र रविन्द्र कश्यप ग्राम सद्दोपुर करहाँ थाना- मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ को बरवा मोड़ से समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
![]() |
पकड़े गए दोनों आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें