जौनपुर। आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के पहले बुधवार को जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया।यह गठन उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के निर्देश पर हुआ है। नई कार्यकारिणी में सूर्य नारायण सिंह मुन्ना को पुन: जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा विनोद कुमार प्रजापति को जिला महासचिव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ग़ालिब शेख, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, राजेंद्र कुमार सिंह, मुरली मनोहर, रिजवान अहमद व विजय सिंह बागी को बनाया गया। अतुल कुमार तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी, दिलीप सिंह को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, डा.दिवाकर मौर्य को जिला कोषाध्यक्ष, शशिधर चौहान को जिला सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विद्याधर मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, शैलेंद्र यादव, जन्मेजय मौर्य को सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा आधा दर्जन नए सदस्य बनाए गए। इसके बाद यूथ विंग के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को बनाया गया। साभार एचटी।
![]() |
सूर्य नारायण सिंह मुन्ना,फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें