जौनपुर। मोहर्रम के दिन जौनपुर में उत्पात मचाने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। जुलूस में आपत्ति जनक नारे लगाने वालों के घरों की पैमाइश कर 13 अवैध कब्जेदारों को तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा जमाने के जुर्म में नोटिस थमाया गया है।
इसमें 32 हजार से लेकर 19 लाख 80 हजार तक का जुर्माना भरने को कहा गया है।
स्टोरी में आगे पढे़ं-
मोहर्रम में उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई जारी
नोटिस पाकर परिवारों में हड़कंप
'कार्रवाई की गई तो हम लोग सड़क पर आ जाएंगे'
एक्शन में प्रशासन, खौफ में...
मोहर्रम के दिन जौनपुर में उत्पात मचाने वालों पर योगी सरकार सख्त है। देश विरोधी नारे लगाने वालों के घर प्रशासन कार्रवाई में जुट गया है। आपत्तिजनक नारे लगाने वालों के घरों की पैमाइश कर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा जमाने के जुर्म में नोटिस थमाया गया है।
जौनपुर के मीरगंज की कल्लो ने बताया कि उनके पति थाने में बंद हैं। प्रशासन की तरफ से उन्हें 5 लाख रुपए की नोटिस भेजी गई है। सरकार द्वारा कॉलोनी दी गई थी। हमारे पास रहने की जमीन नहीं है। सरकार द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है उसके बाद हम लोग कहां जाएंगे।
'परिवार के सदस्य रात में सोए हुए थे पुलिस आई उठाकर ले गई'
मीरगंज के गोधना गांव की रुखसाना बेगम ने बताया कि उनके घर परिवार के सदस्यों को फसाया जा रहा है। परिवार के सदस्य रात में सोए हुए थे और पुलिस उन्हें उठाकर ले गई। प्रशासन द्वारा घर गिराने की नोटिस भी चस्पा की गई है। रुखसाना सरकार से निवेदन करते हुए बोलती है कि जो भी गलती है उसे माफ किया जाए। रुखसाना का कहना है कि हम लोग भारत के रहने वाले हैं। प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई तो हम लोग सड़क पर आ जाएंगे।
वहीं, मीरगंज के गोधना की हजीरा बेगम ने बताया कि हमारे पति नाई का काम करते हैं। प्रशासन द्वारा हम लोगों को नोटिस सौपी गई है। नोटिस में 13 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना भी है। गरीब लोग इतने रुपए की व्यवस्था कहां से करेंगे। 29 जुलाई को मोहरर्म में ताजिया लेकर जा रहे गोधना व किशुंदासपुर के ताजियादारों ने देश विरोधी आपत्ति जनक नारे लगाए थे। साभार आर भारत।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें