जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ एक किशोर शादी का झांसा देकर कई माह तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों के साथ मिलकर गर्भपात करा दिया।
किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ उसी गांव का किशोर शादी का झांसा देकर कई माह से शारीरिक संबंध बनाता रहा। वहीं किशोरी को कुछ दिन पहले पेट में दर्द होने पर परिजनों ने एक निजी अस्पताल ले जाकर अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि किशोरी के पेट में सात माह का गर्भ है। यह सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। परिजनों की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि पड़ोस का एक किशोर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी किशोर के परिजनों से कहा तो उनके माता-पिता ने जबरदस्ती किशोरी व परिजनों के ऊपर दबाव बनाकर एक निजी अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करवा दिया। युवती का स्वास्थ्य खराब होने पर किशोरी के पिता ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर किशोर व उसके माता-पिता के खिलाफ पास्को एक्ट, गर्भपात कराने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें