कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए के लिए एसपी ने 6 थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर,2 को किया लाइन हाजिर

कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए के लिए एसपी ने 6 थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर,2 को किया लाइन हाजिर

जौनपुर । जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने 6 थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। वही गौरा बादशाहपुर व जलालपुर के थाना प्रभारियों को एसपी ने पुलिस लाइन से सम्बद्ध किया है।

जिले में फेरबदल लिस्ट इस प्रकार से है। जिसमें विनीत राय को एसओजी प्रभारी विनोद सिंह सरपतहा को इंस्पेक्टर बनाए गए। राजेश यादव को जलालपुर इंस्पेक्टर बनाए गया है। वहीं अश्वनी दुबे नेवढ़िया का थानाध्यक्ष बनाया गया। विनय मिश्रा को गौरा बादशाहपुर इंस्पेक्टर का चार्ज मिला है। प्रियंका सिंह सुरेरी का थानाध्यक्ष बनाई गई, चंदन राय खेतासराय थानाध्यक्ष बनाया गया। विक्रम लक्ष्मण रामपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया। वहीं रमेश कुमार गौरा बादशाहपुर से पुलिस लाइन सम्बद्ध व राम सरीख गौतम जलालपुर से पुलिस लाइन सम्बद्ध किया गया है। साभार डीबी।

एसपी जौनपुर ,डॉक्टर अजय पाल शर्मा

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने