जौनपुर। शाहगंज नगर पालिका के कार्यो में रुचि न लेने वाले तीन कर्मचारियों पर नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह ने कार्रवाई कर दी। लिपिक श्रीराम शुक्ला एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अवधेश कुमार व अजय सोनकर को निलम्बित कर दिया।
अध्यक्ष ने कहा कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी इन लोगों के काम में सुधार नहीं हो रहा था। हालांकि कार्यवाई के बाद लिपिक श्रीराम शुक्ला के लिखित माफीनामा देने पर उनरा निलम्बन रद्द कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने कहा कि अभी तक निलंबन का पत्र उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही पत्र प्राप्त होता है कार्रवाई की जायेगी। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें