पिज्जा डिलीवरी बॉय की पत्नी पड़ोसी संग फरार,लाखों का लोन लेकर पत्नी को कराया नर्सिंग कोर्स, नौकरी लगते ही किया ये कांड

पिज्जा डिलीवरी बॉय की पत्नी पड़ोसी संग फरार,लाखों का लोन लेकर पत्नी को कराया नर्सिंग कोर्स, नौकरी लगते ही किया ये कांड

गोड्डा । झारखंड के गोड्डा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बारे में जानकर आपको ज्योति मौर्या केस की याद आ जाएगी। दरअसल, यहां रहने वाले एक एक शख्स ने लाखों का लोन लेकर पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई मगर नौकरी लगते ही वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

उसके धोके से शख्स टूट गया। अभी वह न्याय की मांग कर रहा है। दरअसल, पीड़ित शख्स का नाम टिंकू यादव है। वह गोड्डा नगर थाना इलाके के कठौन गांव का रहने वाला है। शहर के ही बढ़ौना मोहल्ले की रहने वाली प्रिया कुमारी के साथ उसकी शादी हुई थी। प्रिया पढ़ने में काफी तेज थी। वह आगे पढ़ना चाहती थी।

पति को लगा कि पत्नी पढ़ लेगी तो भविष्य सुधर जाएगा। हालांकि वह आर्थिक रूप से कमजोर था। इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और पत्नी को पढ़ाने के लिए 2.5 लाख का लोन ले लिया। उसे क्या पता था कि उसकी पत्नी आगे चलकर उसे धोखा देने वाली है। फिलहाल टिंकू यादव ने धोखेबाज पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

पिज्जा डिलीवरी बॉय है पति

टिंकू यादव पत्नी की बेवफाई से पूरी तरह टूट चुका है। वह पिज्जा डिलीवरी बॉय है मगर हर महीने लोने का कर्ज चुका रहा है। उसकी पत्नी उसे दगा देकर प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई। वहां जाकर उसने एक औऱ कांड किया। दरअसल, उसने दिल्ली में अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली औऱ फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। टिंकू यादव पत्नी का असली चेहरा देखकर हैरान है। उसे अभी भी पत्नी की हरकतों पर भरोसा नहीं हो रहा है मगर अफसोस…काश की यह सब सच नहीं होता। जिस तकलीफ से वह गुजर रहा है उसे ठीक से बयां भी नहीं कर पा रहा है।

पड़ोसी के साथ हुई फरार

जानकारी के अनुसार, टिंकू यादव ने पत्नी का एडमिशन शकुंतला नर्सिंग स्कूल में कराया था। यहां से वह नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। पढ़ाई के दौरान ही उसकी मुलाकात पड़ोसी दिलखुश राउत से हुई। दोनों के बीच अफेयर हो गया। प्रिया ने अपना कोर्स पूरा किया और फिर पड़ोसी के साथ दिल्ली भाग गई। टिंकू को पता नहीं था कि पत्नी उसे धोखा दे रही है। प्रिया को ANM की डिग्री दिलवाने के लिए उसने उसका दाखिला कराया था। दिन रात मेहनत कर उसने प्रिया की पढ़ाई की फीस भरी।

प्रिया 17 सितंबर को कॉलेज से छुट्टी होने पर प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई। वहीं मामले की जानकारी होने पर दोनों परिवारों के बीच तनाव हो गया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रिया का पता लगा रही है। साभार जनसत्ता।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने