जौनपुर। डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल मार्गदर्शन मे थानाध्यक्ष खुटहन, अरविन्द कुमार सिंह मय हमराही कर्मचारीगण व थानाध्यक्ष खेतासराय, चन्दन कुमार राय मय हमराही कर्मचारीगण की सहायता से चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के दौरान अन्तर्जनपदीय शातिर गो-तस्कर को दिनांक-12.12.2023 को समय 23.50 बजे पोटरिया मोड़ गभिरन से अभियुक्त 1.मो0 आजम उर्फ गुड्डू पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी ग्राम पटैला जनपद जौनपुर के कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर तथा 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-340/2023 धारा 307/34/419/420/467/468 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1- मो0 आजम उर्फ गुड्डू पुत्र अब्दुल मन्नान ग्राम पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0-632/2020 धारा-3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता व 420/467/468/471 भादवि0 थाना रानीगंज प्रतापगढ़।
2. मु0अ0स0-288/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-340/2023 धारा-307/34/419/420/467/468 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1-थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2-थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3-उ0नि0 सर्वजीत यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4.उ0नि0 शकील अहमद थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
5.हे0का0 संतोष यादव, हे0का0 अजय प्रसाद गौड़, का0 सोनू मौर्या, का0 सत्येन्द्र यादव, का0 सुनील सिंह, का0 राजकुमार यादव, का0 शशांक त्रिवेदी थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
6.का0 विनोद प्रजापति, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 अंकुर कुमार थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें