बदायूं। यूपी के बदायूं में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चार निकाह कर चुका युवक सोमवार को पांचवीं शादी करने पहुंच गया। दूल्हा बनकर पांचवीं बेगम लेने कादरचौक पहुंच गया। किसी तरह इसकी जानकारी उसकी चौथी पत्नी को हो गई। वह उसके पीछे-पीछे आ गई और निकाह होने से पहले ही हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर पुलिस भी पहुंच गई।
जांच पड़ताल के बाद लड़की और उसके घरवालों ने निकाह करने से इनकार कर दिया। चौथी पत्नी दिल्ली में कार्रवाई करने की बात कहकर लौट गई।
चौथी पत्नी ने खोली शख्स की पोल
मामला कादरचौक के कस्बे का ही है। यहां रहने वाले एक महिला ने अपनी बेटी का निकाह एक रिश्तेदार के कहने पर पुरानी दिल्ली के कच्ची कदमपुर निवासी तस्लीम के साथ तय किया था। सोमवार शाम तस्लीम बारात लेकर लड़की के दरवाजे पहुंच गया। इसी बीच एक महिला वहां पहुंची। उसने हंगामा शुरु कर दिया। बताया कि तस्लीम उसका शौहर है। वह तीन शादी पहले कर चुका था और वह उसकी चौथी पत्नी है। साभार जेएनएन।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें