ठाणे। महाराष्ट्र में अपनी प्रेमिका पर आईएएस के बेटे द्वारा कथित रूप से कार चढ़ाने के मामले में जमानत मिल गई है। इसके साथ ही दो अन्य को भी जमानत मिली है। ठाणे की एक कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए आरोपी नौकरशाह के बेटे सहित तीन लोगों को जमानत दी।
दरअसल, मुंबई की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्रिया ने आरोप लगाया है कि अश्वजीत गायकवाड़ ने उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की।
गिरफ्तारी के एक दिन बाद मिली जमानत
घोड़बंदर रोड पर 11 दिसंबर को हुई घटना में आरोपी अश्वजीत गायकवाड़, रोमिल पाटिल और सागर शेडगे को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के एक दिन बाद सोमवार को तीनों को कोर्ट से जमानत मिल गई।
घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो-लैंडरोवर जब्त
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो व लैंडरोवर गाडि़यों को भी जब्त कर लिया था। अश्वजीत गायकवाड़ समेत तीनों आरोपितों को पहले न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, लेकिन बाद में अधिवक्ता बाबा शेख ने जमानत याचिका दाखिल कर कहा कि मामले में सभी धाराएं जमानत योग्य हैं और पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में भेजने की जरूरत नहीं है।
इस पर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पीएस धूमल ने तीनों को जमानत दे दी। गत 11 दिसंबर को बहस के बाद अश्वजीत ने अपनी प्रेमिका और इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह पर कार चढ़ा दी थी। हादसे में प्रिया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। प्रिया सिंह की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच के लिए रविवार को एसआइटी गठित की गई थी। साभार जेएनएन।
देखे वीडियो 👇
https://youtu.be/67Xix_9a47U?si=x4qvxdCxPLeznPf1
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें