कासगंज। जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य इलाके में दो पक्षों के बीच पशुओं और जमीन को लेकर विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने गोलियां चला दीं। एक गोली कोतवाली प्रभारी के कंधे पर लग गई।
उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।
पुलस के मुताबिक घायल इंसपेक्टर को पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस से गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी को पुलिस टीमें लगाई हैं।
घटनाक्रम बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे का है। थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस को सूचना मिली कि, क्षेत्र के गांव नगला नरपत में दो पक्षों में पशुओं को लेकर विवाद हुआ है। तत्काल सूचना पर कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर पुलिस कर्मियों के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस कर्मी जैसे ही गांव में घुसे तो दो पक्षों में फायरिंग हो रही थी। फायरिंग के दौरान एक गोली इंसपेक्टर हरिभान सिंह के कंधे में लगी।
इंसपेक्टर के गोली लगते ही पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस कर्मी घायल इंसपेक्टर को लेकर गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल इंसपेक्टर को उपचार के लिए भिजवाकर एसपी सौरभ दीक्षित ने घटनास्थल का जायजा लिया। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाईं गईं हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिशें रही हैं। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें