नशे में धुत युवक ने नर्तकी Dancer के साथ किया दुष्कर्म,घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

नशे में धुत युवक ने नर्तकी Dancer के साथ किया दुष्कर्म,घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव बुधवार की रात नशे में धुत युवक ने नर्तकी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति आर्केस्ट्रा का संचालक था। उसकी मौसेरी बहन भी आर्केस्ट्रा में नर्तकी है। बुधवार की रात संचालक अपने किराए के कमरे में नर्तकियों लेकर रुका था। वहीं उसका दोस्त भी पहुंच गया। रात में दो नर्तकी अपने घर चली गई थी। कमरे में संचालक, उसका दोस्त व नर्तकी थी। संचालक व उसके दोस्त ने रात कमरे में जमकर शराब पिया। शराब पीने के बाद संचालक सो गया। उसी दौरान मौका पाकर उसके दोस्त ने नर्तकी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह मौके से भाग निकला।

पीड़ित ने संचालक को घटना की जानकारी दी। दूसरे दिन सुबह पीड़िता ने थाने पर आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी लालगंज के खजुरी गांव निवासी छांगुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी आपरेशन ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साभार एचटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने