सड़क पर घसीटकर महिला से मारपीट करने वाली एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सड़क पर घसीटकर महिला से मारपीट करने वाली एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव में 24 मई को सड़क पर घसीटकर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई।

एक गांव निवासी महिला की दो मनबढ़ों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों ने सड़क पर घसीटकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उनके लाख चीखने-चिल्लाने पर वे उन्हें घसीट-घसीटकर पीटते रहे। उसके ऊपर ईंट-पत्थर से वार किया गया। मनबढ़ों के दुस्साहस के आगे किसी की हिम्मत महिला को बचाने की नहीं हुई। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मनबढ़ युवकों ने उसे कई बार गालियां दीं। वे उसे सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटते रहे। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि 24 मई को घटना हुई थी। मामले में 25 मई को मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता विवादित है। गांव में उसका आये दिन किसी-न-किसी से विवाद होता रहता है। उसने दोनों युवकों को गाली दी थी। इसके बाद यह घटना घटी। फिलहाल पुलिस ने रजदेई पत्नी हरिलाल निवासी लेवरुआ को गिरफ्तार कर लिया है।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने