रायबरेली। सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन की कई खबरें और वीडियोज वायरल होते हैं जिन्हें देखकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं। यूपी के रायबरेगी से एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है।
जहां सुहागरात पर दुल्हन बिस्तर से अचानक गायब हो गई। जिसके बाद दूल्हा रात भर दुल्हन की तलाश करता रहा। जैसे ही पूरा सच सामने आया तो दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई।
दरअसल, मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता ने घर में रखे जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी पार कर दी। नवविवाहिता निकाह सुहागरात की रात ही अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। घटना की जानकारी मिलने पर नव विवाहिता के पिता ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर नव विवाहिता की तलाश में जुट गई है।
सुहागरात पर प्रेमी के साथ भागी दुल्हन
पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी जायस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। सुहागरात पर बीती दो नवम्बर की रात करीब तीन बजे वह पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद लेकर भाग गई है। परिजन सुबह जब पांच बजे उठे तो देखा कि विवाहिता घर पर नहीं है। तलाश के दौरान पता चला कि लड़की पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ भाग गई है।
नव विवाहिता के पिता की मानें तो उसे भगाने में दो अन्य लोगों का हाथ है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नव विवाहिता के पिता की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नव विवाहिता की तलाश के लिये पुलिस टीम गठित की गई है और पुलिस तलाश कर रही है। साभार आईबीसी 24.
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें