बोलेरो सवार बदमाश युवतियों से कर रहे थे छेड़खानी,विरोध करने पर पीछा कर रहे युवक को मारी टक्कर, मौत

बोलेरो सवार बदमाश युवतियों से कर रहे थे छेड़खानी,विरोध करने पर पीछा कर रहे युवक को मारी टक्कर, मौत

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं-मछलीशहर मार्ग पर स्थित किसुनपुर गांव के पास रविवार की देर शाम युवतियों से छेड़खानी कर रहे बोलेरो सवार बदमाशों ने विरोध करने पर बाइक से पीछा कर रहे युवक को टक्कर मारकर उसे कुचल दिया।

इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार शाम क्षेत्र के गांव की दो लड़कियां अपने घर जा रही थीं। बेलवा अतरौल गांव के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने लड़कियों को बोलेरो में खींचकर बैठा लिया और छेड़खानी करने लगे। ग्रामीणों के ललकारने पर बोलेरो सवार भागने लगे। इस पर गांव के ही विकास यादव (20) और अनुज यादव (21) ने अपनी बाइक से बोलेरो का पीछा किया। किशनपुर गांव के पास दोनों ने ओवरटेक कर बोलेरो को रोकना चाहा। बोलेरो सवार बदमाशों ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे दोनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बोलेरो चालक ने गाड़ी बैक कर विकास यादव के ऊपर चढ़ा दी और मौके से फरार हो गए। पीछे से आ रहे गांव के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेलवा निवासी विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। विकास के पिता राम आसरे यादव ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा घायल है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने