पति को गैर महिला के साथ रंगरेलियां मनाते देख पत्नी ने खोया आपा, पेट्रोल छिड़कर दोनों को जिंदा जलाया

पति को गैर महिला के साथ रंगरेलियां मनाते देख पत्नी ने खोया आपा, पेट्रोल छिड़कर दोनों को जिंदा जलाया

रांची। झारखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर इतनी खौफनाक सजा दी कि सुनने वाले की भी रूह कांप जाए। महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ सोते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर अपना आपा खो दिया और दोनों पर सोते हुए पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

वहीं अब पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जला कर मार डाला

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला की पहचान सुमन उमराव के रूप में हुई है। 5 महीने पहले महिला ने अपने पति को पेट्रोल से जलाकर मार डाला था। महिला के खिलाफ पुलिस ने जांच करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2024 को आरोपी सुमन उमराव ने अपने पति की पेट्रोल से आग लगाकर हत्या कर दी थी। अपने पति सुनील खसखो को सुमन उमराव ने किसी दूसरी महिला के साथ घर में सोते हुए देख लिया था। इसके बाद उसने दोनों को एक साथ पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।

इलाज के दौरान हुई मौत

दोनों सुमन उमराव द्वारा लगाई आग से धूं-धूंकर जल गए थे। इस घटना के बाद दोनों को तुरंत गंभीर हालत में इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सुनील खलखो की इलाज के दौरान मौत हो गई थी और आग में झुलसी दूसरी महिला कुछ दिनों में ठीक हो गई थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुमन उमराव फरार हो गई थी। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने बीते दिन शुक्रवार को सुमन उमराव को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

महिला को गिरफ्तार किया

पुलिस के एक अधिकारी का इस मामले में कहना है कि-उनको जानकारी मिली थी की सुमन उमराव गांव में है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि करीब 5 महीने पहले आरोपी सुमन उमराव ने अपने पति और एक दूसरी महिला को पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी. उसके बाद से आरोपी महिला फरार चल रही थी। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी। साभार आइके।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने