JAUNPUR: दुष्कर्म एवं अपहरण के एक मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

JAUNPUR: दुष्कर्म एवं अपहरण के एक मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। जनपद में पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुजानगंज थाना पुलिस ने आरोपी आदित्य सिंह उर्फ पीयूष सिंह को बदलापुर तिराहे से पकड़ा। आरोपी देवकली गांव का रहने वाला है।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक धनई प्रसाद और उनकी टीम ने आरोपी को 9 मार्च को दोपहर करीब 2:15 बजे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी आदित्य सिंह 20 वर्षीय है और राजेश सिंह का पुत्र है। उस पर मुकदमा संख्या 13/2025 के तहत धारा 137(2), 87, 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक धनई प्रसाद के साथ कांस्टेबल गया प्रसाद और कांस्टेबल रवि गुप्ता शामिल थे। साभार डीबी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने