जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के जीरकपुर गांव से किशोरी को भगाने वाले एक आरोपी युवक को मंगलवार की देर शाम दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस टीम के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़की को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है।
घटना का खुलासा करते हुए बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के माता-पिता शाहदरा जिला के गीता कॉलोनी में मजदूरी करते हैं। परिजन मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी का अपहरण हुआ था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी। पुलिस आरोपी का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही थी। पुलिस को जौनपुर के तेजीबाजार थाना के जीरकपुर गांव का लोकेशन मिला। इस पर पुलिस टीम पहुंची और लड़की को आरोपी युवक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व लड़की को दिल्ली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया था। लड़की को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें