आगरा। नशे में धुत एक महिला ने गुरुवार की रात ताजगंज थाने की विभव नगर चौकी के बाहर हंगामा किया। महिला सिर्फ घर से चादर लपेटकर आई थी। चौकी के बाहर आते ही उसने चादर भी उतारकर फेंक दी।
यह देख पुलिसकर्मी घबरा गए। चौकी से चादर लेकर आए और महिला पर लपेटी। दो राहगीर युवतियों की मदद से महिला को चौकी के अंदर बैठाया। महिला ने करीब आधा घंटा हंगामा किया और एक दरोगा से उलझ गई।
पुलिस ने बताया कि महिला सात दिन पहले ही चौकी के पास एक मकान में किराए पर रहने आई है। महिला की उम्र करीब 30 साल है। पांच बच्चे हैं। उसका पति मजदूरी करता है। उसकी उम्र 55 साल के आस-पास है। महिला का घर पर पति से झगड़ा हुआ था। वह शराब पीने की आदी है। उसकी इस आदत से पति परेशान है। उसने शराब पीने से रोका, तो गुस्से में सिर्फ चादर लपेटकर एक बच्ची को साथ लेकर चौकी पर आ गई। चौकी के बाहर हंगामा करने लगी। चादर भी खुल गई। पुलिस ने जैसे-तैसे संभाला।
कुछ देर बाद महिला का पति भी आ गया। महिला पहले पति पर मारपीट का आरोप लगा रही थी। पति ने कहा कि सबसे बड़ी बेटी आठ साल की है। पुलिस उससे पूछ सकती है। बवाल और मारपीट तो पत्नी करती है। पुलिस ने पति को घर भेजा। वह पत्नी के कपड़े लेकर आया। चौकी की लाइट बंद करके दो महिलाओं ने उसे कपड़े पहनाए। कपड़े पहनने के बाद वह और गुस्से में आ गई। एक दरोगा से उलझ गई। उससे कहने लगी कि पुलिस अब पैसे मांगेगी। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। बाद में महिला अपने पति के साथ चली गई। साभार एचटी।
देखें वीडियो 👇
https://x.com/Sandeep16637816/status/1969363206415270121?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें