आजमगढ़। जिले के मार्टिनगंज के ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा ने अपने ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ब्लॉक प्रमुख का हाल-चाल लिया। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली।
वही इस मामले में ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा ने गांव के राणा सिंह दिनेश सिंह सचिन सिंह और चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध राजनीतिक रंजिश के चलते हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके साथ ही पुलिस को दिए शिकायती पत्र में यदि बताया कि उनकी हत्या की साजिश एक सप्ताह पहले से ही रची जा रही है और धमकी भी दी जा चुकी है।
पुलिस को नहीं मिले मजबूत सबूत
इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पर जिस तरह से ब्लॉक प्रमुख ने पिस्तौल की बट से मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया था। इसके साथ ही फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया था।
जब मामले की जांच की गई तो कोई भी पुलिस को फायरिंग और चोट के कोई निशान नहीं मिले। इस पूरे मामले की विवेचना की जा रही है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच भी कराई जा रही है। जिससे घटना में शामिल जो भी लोग हैं। उन पर कार्रवाई की जा सके। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें