रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा,ऑर्केस्ट्रा में डांस एवं अनैतिक कार्यों के लिए लाई गई 17 लड़कियों को कराया मुक्त

रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा,ऑर्केस्ट्रा में डांस एवं अनैतिक कार्यों के लिए लाई गई 17 लड़कियों को कराया मुक्त

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले में बुधवार को कुल 17 लड़कियों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिक्रमगंज के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संकेत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नासरीगंज थाने के बारडीहा गांव में छापेमारी की गई।

उन्होंने कहा, 'हमें सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़कियों को अन्य राज्यों से ऑर्केस्ट्रा नृत्य और अन्य अनैतिक कार्यों के लिए लाया जा रहा है।'

रोहतास के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड

ASP संकेत कुमार ने बताया, 'प्राथमिक जांच में लड़कियां नाबालिग प्रतीत होती है। उन्हें विस्तृत जांच और बयान दर्ज कराने के लिए बाल कल्याण समिति ( सीडब्ल्यूसी ) भेज दिया गया है। इसके बाद उन्हें मोहनिया में स्थित बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।' उन्होंने कहा कि इस संबंध में तीन स्थानीय निवासियों को गिरफ्तार किया गया है।
नासरीगंज से पुलिस ने छुड़ाई 17 लड़कियां

नासरीगंज का ये इलाका पहले से ही बदनाम हैं। इसे रोहतास का रेड लाइट एरिया भी कहा जाता है। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें आर्केस्ट्रा चलाने वाली ममता विश्वकर्मा, गीता कुंवर और रमण कुमार पासवान उर्फ मुन्ना का नाम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों ने कबूल किया है कि वो छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत देश के अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में डांस के नाम पर बहला फुसला कर ले आते हैं, फिर इन्हें देह व्यापार में ढकेल देते हैं।
3 गिरफ्तार और आठ आरोपी फरार

सभी 17 लड़कियों को बाल कल्याण समिति, सासाराम भेजा गया है। वहीं इस मामले में कुल 11 लोगों पर FIR की गई है। इसमें से तीन तो गिरफ्तार कर लिए गए, लेकिन बाकी 8 आरोपी फरार हैं। इनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। साभार एनबीटी।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने