रिपोर्ट: रंजीत राय बलवानी
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। थाना मुंगराबादशाहपुर में जब से प्रभारी निरीक्षक (थानाध्यक्ष) अश्वनी कुमार दुबे ने कार्यभार संभाला है, तब से थाने की कार्यप्रणाली और छवि में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। जनसुनवाई के मामले में यह थाना क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बनकर उभरा है, जिसके चलते स्थानीय निवासियों में पुलिस और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास काफी मजबूत हुआ है।
फरियादियों की सहूलियत के लिए बढ़ जाता है समय
थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक थाने में जनता दरबार लगाकर प्रत्येक फरियादी की समस्या को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हैं। मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष का सेवा भाव इस बात से भी झलकता है कि यदि फरियादियों की भीड़ अधिक हो, तो जनसुनवाई का समय बढ़ाकर शाम 4:00 से 5:00 बजे तक भी कर दिया जाता है, ताकि कोई भी पीड़ित निराश होकर न लौटे।
हमारा मुख्य उद्देश्य जनता में कानून के प्रति अटूट विश्वास पैदा करना है। चाहे मामला राजस्व (जमीन) का हो, आपसी मारपीट का हो या कोई अन्य शिकायत, नियमसंगत और त्वरित कार्रवाई हमारी प्राथमिकता है।"
अश्वनी कुमार दुबे, थानाध्यक्ष
अब सतहरिया चौकी पर भी लगेगा जनता दरबार
क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि व्यस्तता के कारण सतहरिया चौकी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की सुनवाई प्रभावित हो रही थी। इसके समाधान के लिए अब समय निर्धारित कर दिया गया है। 9 जुलाई से प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक सतहरिया चौकी पर भी विशेष जनता दरबार लगाया जाएगा, ताकि वहां के स्थानीय लोगों को अपनी समस्याओं के लिए दूर न जाना पड़े।
क्षेत्र में 'कानून का राज', मिल रही जमकर सराहना
थानाध्यक्ष की इस तत्परता और निष्पक्ष कार्यशैली की बदौलत आज पूरे थाना क्षेत्र में शांति और कानून का राज स्थापित है। उनके इन प्रयासों की न केवल क्षेत्र की आम जनता, बल्कि पुलिस टीम के उच्चाधिकारी और स्थानीय संभ्रांत लोग भी जमकर सराहना कर रहे हैं। थानाध्यक्ष का मानना है कि यदि सभी थानों में इसी पारदर्शिता और तत्परता के साथ जनसुनवाई हो, तो पुलिस और जनता के बीच की दूरी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
![]() |
| अश्वनी कुमार दुबे, थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें