नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेहनाजपुर (आजमगढ़)। थाना मेहनाजपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़, अश्लील हरकत, मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़कर खींचने का भी आरोप है। मामले को लेकर हुए विवाद में पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया।

इस संबंध में थाना मेहनाजपुर में संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान मेहनाजपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त आदर्श यादव उर्फ रामदर्शन यादव (20 वर्ष), निवासी जमीन सकत (हरिनामपुर), थाना मेहनाजपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बेचू प्रसाद यादव एवं हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव शामिल रहे।

पकड़ा गया आरोपी 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने