विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान तनु सिंह (27), पत्नी अनिकेश सिंह के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक सुबह नींद से उठने के बाद घर के लोगों की नजर तनु के शव पर पड़ी। वह पंखे से साड़ी के सहारे लटकी हुई थीं। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी तियरा गांव पहुंच गए।

मौके पर मौजूद पुलिस

जून 2023 में हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार तनु सिंह मूल रूप से पियरिया, जनपद बलिया की रहने वाली थीं। जून 2023 में उनका विवाह तियरा गांव निवासी अनिकेश सिंह के साथ हुआ था। पति परदेश में रहकर काम करते हैं। तनु अपने बुजुर्ग सास-ससुर और करीब ढाई साल के बच्चे के साथ गांव में रहती थीं।

फॉरेंसिक टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तहरीर मिलने का इंतजार

पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने